फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पक्की सड़क पर अंधेरे में चला दी पोकलेन, ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
दाड़नू में पोकलेन से क्षतिग्रस्त हुई सड़क। -संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। कोतवाली बाजार-खनियारा मुख्य सड़क पर एक ठेकेदार ने रात के अंधेरे में पोकलेन चला दी। इससे गांव कंड से चोहला रोड चौक तक करीब 200 मीटर पक्की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क को पहुंचे नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित ठेकेदार ने क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत एक सड़क का काम लिया हुआ है। और उसी कार्यस्थल पर मशीन को ले जाने के लिए पक्की सड़क का इस्तेमाल किया गया है।
गौरतलब है कि इसी सड़क पर दिसंबर में भी एक ठेकेदार ने पोकलेन चलाई थी। इससे पटोला गांव से मोहली तक सड़क पर लगे 150 से अधिक सोलर रोड स्टड्स टूटने गए थे। इसके साथ ही टारिंग को भी नुकसान पहुंचा था। उस समय भी पीडब्ल्यूडी ने पोकलेन मालिक को नोटिस जारी किया था, लेकिन अभी तक सड़के के क्षतिग्रस्त स्टड्स नहीं बदले गए हैं।
विज्ञापन

स्टड्स के टूटने से कीलें बाहर निकल आई हैं, जिससे सड़क से गुजरने वाले राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के टायरों को भी इन कीलों की वजह से नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों प्रताप चंद, सुरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह, विजय और सुनील ने लोनिवि से सड़क को नुकसान पहुंचाने के मामले में विभाग को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

पक्की सड़क पर पोकलेन चलाना नियमों के खिलाफ है। पीडब्ल्यूडी उत्तरी क्षेत्र कांगड़ा के के मुख्य अभियंता से इस बारे में सूचना मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि जिस ठेकेदार की पोकलेन है, उसे नोटिस भेज नुकसान की भरपाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-एनपी सिंह, इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी, शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें