फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिरे नहीं चढ़ी मोहली-घनियारा रूट पर बसें चलाने की योजना

Mon, 25 Nov 2024 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला में बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने की योजना अभी सिरे नहीं चढ़ पाई है। धर्मशाला से मोहली और घनियारा रूट पर तीन इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव कई महीनों से विचाराधीन है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए की गई चर्चाओं का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत दिनभर इन बसों को चलाने और यात्रियों की आवाजाही का डाटा तैयार करने का फैसला किया गया था। मगर नगर निगम और एचआरटीसी के बीच हुई बैठकों के बावजूद प्रगति धीमी रही है। नगर निगम की महापौर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने का लक्ष्य था, लेकिन जिस स्तर की सुविधा मिलनी चाहिए थी, वह अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत बेहतर परिवहन सुविधा की उम्मीदें अभी तक अधूरी हैं। रूट पर नियमित बसें शुरू होने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। हालांकि अब देखना यह है कि यह महत्वाकांक्षी योजना कब अमल में आती है।
विज्ञापन

उधर, डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि धर्मशाला से मोहली और घनियारा रूट पर दिन भर परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए योजना बनाई है जिसको लेकर यात्रियों की आवाजाही का डाटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें