फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 22 लाख रुपये की चोरी के मामले में शिकायतकर्ता पर ही केस दर्ज

Mon, 25 Nov 2024 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्र सकोह में 10 नवंबर को 22 लाख रुपये चोरी मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता पर ही मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता की ओर से ही राशि के गड़बड़ किए जाने के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

इसमें एक कारोबारी ने चोरी की शिकायत करने वाले को 22 लाख रुपये देने की बात कही थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस को शुरू में ही यह मामला संदेहास्पद लग रहा था, लेकिन अब पुलिस ने शिकायतकर्ता की ही मामले में संदिग्धता पाए जाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें, पुलिस थाना धर्मशाला में सकोह के एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके घर से 22 लाख रुपये चोरी हुई है। इस दौरान पुलिस ने जांच आरंभ की तो घटनास्थल पर चोरी होने के साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले थे। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने भी आरोप लगाए थे कि उसने 22 लाख रुपये रखने को सकोह निवासी को दिए थे और इन पैसों की गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के खिलाफ ही शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस दिशा में भी मामले को आगे बढ़ाया और अब मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, एसएचओ धर्मशाला पुलिस थाना नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें