फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नढोली में खैर की लकड़ी से लदी पिकअप पकड़ी, चालक गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। नढोली के समीप वन क्षेत्र में खैर के हरे-भरे पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर खैर की लकड़ी से लदी जम्मू-कश्मीर नंबर की पिकअप जब्त की है। मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कथित ठेकेदार सहित पांच अन्य आरोपी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन

कोटला के रेंज अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दबिश देकर यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान वाहन से लकड़ी के अलावा दो साइलेंट कटर भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार चालक की पहचान मुशर्रफ निवासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पांच हरे खैर के पेड़ों को काटने की पुष्टि हुई है।
पूछताछ में चालक ने अवैध कटाई में शामिल कथित ठेकेदार व अन्य साथियों के नाम उजागर किए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस और वन विभाग जुट गए हैं। आरोपी बीती रात तेज बारिश की आड़ में कटाई कर रहे थे। इस क्षेत्र में पहले भी आठ खैर के पेड़ काटे जा चुके हैं, जिसके चलते विभाग लगातार निगरानी रख रहा था। रेंज अधिकारी ने बताया कि लकड़ी व वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें