फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी शिफ्ट करने के विरोध में उतरे लोग

Thu, 08 May 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के सकोह में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को ​शिफ्ट करने के विरोध में उपायुक्त से मिलने पहुंचे - फोटो : स्रोत अधिवक्ता
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के सकोह वार्ड आठ स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की चर्चा पर लोगों ने विरोध शुरू किया है। इस संबंध में बुधवार को पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा को ज्ञापन सौंपा है। लोगों का कहना है कि वार्ड आठ खेल परिसर में एक ही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पिछले 50-55 सालों से है। इससे छह हजार के करीब लोगों को फायदा होता है। अब इस डिस्पेंसरी को निचले सकोह में स्थापित करने की बात कही जा रही है। जहां पर लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पाएगा और न ही बच्चे और बुजुर्ग बिना वाहन के वहां तक पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन



सकोह के स्थानीय लोगों ने उपायुक्त कांगड़ा से मांग की है कि इन दोनों वार्डों के बीच में इसे स्थापित किया जाए। लोगों ने राय दी कि सकोह में राजकीय उच्च विद्यालय के साथ पंचायत भवन खाली है, जो कि दोनों वार्डों का केंद्र है। इस पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने लोगों काे उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें