फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर पंचायत के विरोध में उतरे गुनेहड़ पंचायत के लोग

Sat, 19 Apr 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की गुनेहड़ पंचायत ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पास कर पंचायत का नगर पंचायत में विलय करने का विरोध किया है। पंचायत प्रधान अंजना देवी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में 900 में से उपस्थित 236 लोगों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उनकी पंचायत का पूरा एरिया ग्रामीण है और पहाड़ी एरिया होने के कारण घर भी दूर-दूर स्थित हैं। लोगों को नगर पंचायत की कोई भी जानकारी नहीं है। पंचायत प्रधान अंजना देवी ने कहा कि पांच अप्रैल को एसडीएम देवी चंद ठाकुर की अध्यक्षता में नगर पंचायत में चार पंचायतों के शामिल होने को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक रखी गई थी और उस बैठक में भी गुनेहड़ पंचायत के प्रतिनिधियों ने पंचायत को नगर पंचायत में विलय का विरोध किया था।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधायक किशोरी लाल और एसडीएम देवी चंद ठाकुर से उनकी पंचायत का नगर पंचायत में विलय न करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चार पंचायतों बीड़, चौगान, क्योर और गुनेहड़ को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा देने को लेकर प्रशासन ने टीसीपी विभाग के आदेशों के तहत प्रक्रिया शुरू की है। उसके बाद क्योर और गुनेहड़ पंचायत के लोगों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें