फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्युत बोर्ड में ट्रेनी भर्तियों का पेंशनरों ने किया विरोध

Thu, 07 Aug 2025 08:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। हिमाचल विद्युत बोर्ड में ट्रेनी भर्तियों को लेकर पेंशनरों में गहरा आक्रोश है। फतेहपुर में बुधवार को आयोजित विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई की बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार की इस नीति का विरोध करते हुए कहा कि यदि ट्रेनी कर्मचारी नियुक्त किए जा रहे हैं तो उन्हें बीमा सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की जाएं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष धर्मबीर कपूर ने की। उन्होंने कहा कि बिना उचित सुविधाओं के ट्रेनी भर्ती करना कर्मचारियों के अधिकारों का उल्लंघन है। साथ ही बोर्ड के दो वरिष्ठ अधिकारियों को सरकार द्वारा अनुचित रूप से प्रताड़ित किए जाने पर भी फोरम ने रोष जताया। पेंशनरों ने आरोप लगाया कि सरकार का यह भेदभावपूर्ण रवैया अनुचित है और इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में नाराजगी है।
फोरम ने यह भी मांग की कि ड्यूटी के दौरान जान गंवा चुके विद्युत बोर्ड कर्मचारियों के आश्रितों को जल्द से जल्द नौकरी दी जाए, ताकि उनके परिवारों को सहारा मिल सके। फोरम ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। बैठक में रघुबीर सिंह, बलदेव सिंह, गुरदेव सिंह, केशव दत्त, जालम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें