फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचायत की पॉवर एक ही घर में, पति-पत्नी ने रचा इतिहास

Thu, 28 May 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर/बैजनाथ (कांगड़ा)। पंचायती राज चुनाव के नतीजों में दो जगह बेहद अनोखे और दिलचस्प परिणाम सामने आए हैं। विकास खंड परागपुर की ग्राम पंचायत कोलापुर और बैजनाथ की ग्राम पंचायत कुंसल में जनता ने पारिवारिक नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पति-पत्नी को एक साथ पंचायत की कमान सौंपी है।
विज्ञापन

परागपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोलापुर में एक ही परिवार से चुनावी मैदान में उतरे पति-पत्नी ने प्रधान और उपप्रधान दोनों शीर्ष पदों पर शानदार जीत दर्ज की है। प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही अर्चना कुमारी ने अपनी सादगी और जमीनी छवि के दम पर महिला मतदाताओं का भरोसा जीता और अपने प्रतिद्वंद्वी को 61 मतों से शिकस्त दी।
वहीं, उनके पति वीरेंद्र ठाकुर ने राजनीति में अपने पुराने अनुभव का लाभ उठाते हुए उपप्रधान पद पर 195 मतों के बड़े अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। ठाकुर परिवार लंबे समय से इलाके में सक्रिय है और वीरेंद्र पहले भी कई बार पंचायत प्रतिनिधि रह चुके हैं। परिणाम आते ही गांव में जश्न का माहौल बन गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर बैजनाथ विकास खंड की कुंसल पंचायत में भी पति-पत्नी की जोड़ी ने जीत का परचम लहराया है। यहां सपना धीमान लगातार दूसरी बार पंचायत की प्रधान चुनी गई हैं, जबकि उनके पति पंकज धीमान वार्ड सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। पंकज धीमान के नाम यह दिलचस्प रिकॉर्ड रहा कि वह अपने खुद के वार्ड के बजाय दूसरे वार्ड से चुनाव जीतकर आए हैं।
इससे पहले पंकज लगातार दो बार पंचायत के उपप्रधान भी रह चुके हैं और इस बार वह दूसरी बार वार्ड सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। दोनों पंचायतों में इन अनोखे चुनावी नतीजों की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें