कांगड़ा। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को लेकर विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष राजनीतिक और चुनावी लाभ के लिए बयानबाजी कर रहा है।
विज्ञापन
वर्मा ने कहा कि विपक्ष बसों के ट्रायल और खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है, जबकि ये बसें पिछले तीन महीनों से प्रदेश की सड़कों पर चल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि बसों की खरीद के लिए संबंधित कंपनी को अभी तक एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि बसों की खरीद निर्धारित नियमों और मापदंडों के तहत पारदर्शी तरीके से की गई है। बसों को चीनी बताने के विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में भी इसी कंपनी की बसें खरीदी गई थीं। प्रदेश में पहली इलेक्ट्रिक बस भी इसी कंपनी की संचालित हुई थी। संवाद