फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दूसरे दिन प्रधान बनने के लिए 1047, वार्ड पंच के लिए 3063 प्रत्याशी मैदान में उतरे

Sun, 10 May 2026 12:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए 5,989 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शुक्रवार को 847 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 1047, उपप्रधान के लिए 1,218 और वार्ड सदस्यों के लिए 3,063 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। जिला परिषद के लिए 66 और पंचायत समिति को 595 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

वीरवार को 6,559 नामांकन प्राप्त हुए थे। अब तक 12,548 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कांगड़ा सचिन ठाकुर ने बताया कि दो दिन में प्रधान पद के लिए सबसे अधिक 209 नामांकन रैत विकास खंड में प्राप्त हुए, जबकि परागपुर में 178, फतेहपुर में 179 और नूरपुर में 165 नामांकन दाखिल किए गए।
उपप्रधान पद के लिए परागपुर में सर्वाधिक 209 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जबकि फतेहपुर में 201, सुराणी में 184 और लंबागांव में 177 नामांकन दाखिल हुए। वार्ड सदस्य पद के दो दिन में जिले में सबसे अधिक 546 नामांकन फतेहपुर विकास खंड में प्राप्त हुए, जबकि परागपुर में 521, नगरोटा सूरियां में 505 और इंदौरा में 449 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नगरोटा सूरियां पंचायत समिति क्षेत्र में 77, फतेहपुर में 76 और इंदौरा में 71 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
जिला परिषद के सात वार्डों के अभी तक नहीं भरा कोई पर्चा
जिला कांगड़ा के 54 जिला परिषद वार्डों के लिए अभी तक 126 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अभी भी जिले में छह वार्ड ऐसे हैं, जहां पर किसी भी प्रत्याशी ने अभी तक नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। इन वार्डों में ममूह गुरचाल, गदियाड़ा, ठाकुरद्वारा, तियारा, हरिपुर, अधवानी और बरंडा वार्ड शामिल हैं। इसके अलावा 10 वार्ड ऐसे हैं, जहां पर अभी तक एक-एक ही नामांकन जिला परिषद के लिए दाखिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें