फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाली में पेयजल समस्या को लेकर विभागीय कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
जवाली में पानी की समस्या को लेकर विभागीय कार्यालय में पहुंची महिलाएं व अन्य लोग। - फोटो : Nurpur
विज्ञापन
भरमाड़ (कांगड़ा)। नगर पंचायत जवाली के वार्ड नंबर सात में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने पार्षद सीमा देवी के नेतृत्व में शनिवार को जल शक्ति विभाग के विभागीय कार्यालय का घेराव किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पार्षद सीमा देवी सहित महिलाओं ने कहा कि वे 10 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोग दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को फोन किया जाता है तो वे फोन नहीं उठाते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक भेदभाव के चलते उनके साथ ऐसा किया जा रहा है और पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग पानी की सप्लाई देने में असमर्थ है तो पानी की स्कीमें नगर पंचायत के हवाले कर दे। नगर पंचायत स्वयं आउटसोर्स पर कर्मी रखकर पानी की समस्या को हल करवा लेगी। उन्होंने चेताया कि अगर समस्या का जल्द हल नहीं हुआ तो मजबूरन कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी। उधर, एक्सईएन नीरज भोगल ने कहा कि पानी के स्कीम वाले क्षेत्र में बिजली लाइन में मेजर फाल्ट के चलते बिजली बंद रहने से 2 दिन स्कीम की मोटरें नहीं चल पाई हैं। इस कारण समस्या आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें