फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ओम बहादुर गुरुंग बने हिमाचल गोरखा विकास परिषद के अध्यक्ष

Mon, 20 Jul 2026 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
हिमाचल गोरखा विकास परिषद की बैठक में उपस्थित गोरखाली समुदाय के लोग। -स्रोत : परिषद
विज्ञापन
सिद्धपुर (नोरबूलिंगा)। गोरखा भवन श्यामनगर में रविवार को हिमाचल गोरखा विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। चुनाव सभापति ऑनरेरी कैप्टन एलबी गुरुंग और सूर्य विजय ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान ऑनरेरी कैप्टन ओम बहादुर गुरुंग को सर्वसम्मति से गोरखा विकास परिषद का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में ममता राणा को उपाध्यक्ष, आरती कार्की थापा को सचिव, नीना बिष्ट को सहसचिव तथा सुनील राणा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बीएम बिष्ट को सामाजिक एवं कल्याण सचिव और रम्भा देवी को भाषा एवं संस्कृति सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही कर्नल महेश्वर गुरुंग को मुख्य संरक्षक, ऑनरेरी कैप्टन भूपेंद्र सिंह गुरुंग व ऑनरेरी कैप्टन धीरेंद्र थापा सिंह को संरक्षक तथा ऑनरेरी कैप्टन हेमंत आले व ऑनरेरी कैप्टन एलबी गुरुंग को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर कर्नल एमएस कार्की, पीजे प्रधान, भागसू पहल के प्रतिनिधि, योल और सुक्कड़ मसरेड़ के मुखिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह टीम हिमाचल के गोरखा समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें