फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कृष्ण लीलाओं पर भक्तिरस में डूबे पुराना कांगड़ावासी

Thu, 18 Apr 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पुराना कांगडा में भागवत कथा में उपस्थित लोग
विज्ञापन
कांगड़ा। पुराना कांगड़ा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। श्री कृष्ण जन्म पर निकली झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कृष्ण जन्म और उनके बाल लीलाओं पर प्रस्तुत प्रसंग ने पंडाल में बैठी श्रोताओं को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


इस बेला पर यशोदा और कृष्णा का सखियों के साथ खेलना, नाचना और राक्षसों पूतना के वध के प्रसंग को सुनाया गया। चित्रकूट से आए कथावाचक प्रभु राम अवतार दास ने कहा कि एकादशी का व्रत मनुष्य को अवश्य रखना चाहिए। इस बेला पर कृष्ण कन्हैया और बलराम सखियों का माखन के साथ खेलना और चोरी करने पर भी श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। भागवत कथा की मुख्य यजमान तृप्ता परवान ने बताया कि शुक्रवार को श्री कृष्ण का विवाह कथा स्थल पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें