फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब आमसभाओं में लोगों को सड़क के लिए जमीन देने के लिए मनाएंगे अधिकारी

Tue, 24 Jun 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लोगों के बीच उतरेंगे। अधिकारी पंचायतों में आमसभा में लोगों को जमीन दान देने के लिए जागरूक करेंगे और सड़क बनने के फायदे बताएंगे। साथ ही विभाग ने इसके लिए पंचायत प्रधानों को भी पत्र लिखे हैं, जिसमें जमीन गिफ्ट डीड करवाने के लिए लोगों को मनाने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पालमपुर, बैजनाथ, सुलह और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 18 सड़कें बननी हैं, लेकिन लोगों की ओर से सड़कों के लिए जमीन नहीं दी जा रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 250 कर आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ा जाएगा, लेकिन कई जगहों पर जमीन न मिलने पर विभाग के हाथ भी खड़े हो गए हैं। लिहाजा, विभाग अभी इन सड़कों की डीपीआर भी तैयार नहीं कर पाया है। इसके चलते विभाग अब लोगों को जागरूक करेगा।



प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों के लिए कई जगहों पर लोगों की जमीनें आ रही हैं। इसमें कई लोग जमीन देने (गिफ्ट डीड) के लिए मना कर रहे हैं। इससे सड़क बनाने के लिए काफी बाधा आ रही है। इसे देख विभाग अपने स्तर पर लगा हुआ है। - विनीत शर्मा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें