फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नेहरू चौक में सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई

Tue, 24 Jun 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नेहरू चौक पालमपुर में अब जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि इस क्षेत्र में जो भी चालक सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी करेगा, उस पर पुलिस कार्रवाई करेगी। जानकारी के अनुसार नेहरू चौक पालमपुर के पास लोग कई बार सड़क के एक तरफ अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे कई बार जाम लग जाता है। हालांकि, यहां पर पुलिस कर्मी भी तैनात होता है, लेकिन लोग इसके बाद भी गाड़ियां खड़ी करते रहते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। इसको लेकर भी पुलिस विभाग पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि लोगों को इस बारे में पहले भी कई बार कहा जा चुका है कि वे सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी न करें। अब किसी ने अपनी गाड़ी खड़ी की तो उसे नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें