फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

204 करोड़ के फिन्ना सिंह प्रोजेक्ट पर अब खर्च होंगे 737 करोड़ रुपये

विज्ञापन
लाहडू में बन रहे फिन्ना सिंह प्रोजेक्ट का फ़ाइल फ़ोटो - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जसूर(कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में बनने वाली 204 करोड़ रुपये से प्रस्तावित फिन्ना सिंह परियोजना पर अब 737 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार इस सिंचाई योजना को पूरा बनने में अब लगभग 737 करोड़ का खर्च आएगा। फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य लगभग 55 फीसदी पूरा हो चुका है। प्रदेश सरकार इस परियोजना पर अभी तक लगभग 273 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।
विज्ञापन

इस सिंचाई परियोजना से नूरपुर की सुल्याली बेल्ट की दर्जन से अधिक पंचायतों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। बता दें कि अभी तक इस क्षेत्र के लोग बारिश पर ही आश्रित हैं। लेकिन, सरकार की ओर से अब यहां पर एक बांध भी बनाए जाने की योजना तय है। इस पर 300 करोड़ की लागत आने का अनुमान है, इसका 35 कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस बांध से 1.88 मेगावाट बिजली बनेगी। वहीं, बांध में अतिरिक्त पानी डालने के लिए डायवर्शन वेयर, लिंक कनाल, टनल और मेन कनाल आदि कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।
बांध और सिंचाई वितरण के लिए बन रही नहरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बांध को बड़ा बनाए जाने के चलते इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना की लागत बढ़ गई है और विभाग ने नई डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए केंद्रीय जल आयोग के पास भेजी है। इस बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट के तहत लगभग पौने दो मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। एआईबीपी योजना के तहत लगभग 204 करोड़ की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना का तीन मार्च 2012 को सदवां में शिलान्यास हुआ था।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के पास भेजा प्रपोजल: सजीव
फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के अधिशासी अभियंता संजीव वोहरा ने बताया कि डनी(लदोड़ी) के निकट 1.88 मेगावाट बिजली उत्पादन की प्रपोजल है। नई परियोजना की अनुमानित लागत 737 करोड़ के करीब है, जिसे स्वीकृति के लिए केंद्रीय जल आयोग के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें