चामुंडा मंदिर न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंदिर सहायक आयुक्त संजीव भौट। संवाद
चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा माता मंदिर में अब होमगार्ड की जगह पूर्व सैनिक तैनात किए जाएंगे। साथ ही मंदिर की आय बढ़ाने के लिए मंदिर में रखे सोना और चांदी को पिघलाकर गोल्ड बॉन्ड स्कीम में जमा करवाने का प्रस्ताव है।
यह फैसला श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में सोमवार को एसडीएम धर्मशाला एवं मंदिर सहायक आयुक्त संजीव भौट की अध्यक्षता में न्यास की बैठक में लिया गया। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बैठक में कुल 12.25 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया।
इसके अलावा संस्कृत विद्यालय की कमेटी का गठन किया गया। इसमें प्रताप रियाद, किशन लाल कांगो, पवन गोस्वामी, मदन गोस्वामी और राजा अवस्थी इसके सदस्य बनाए गए। वहीं, विक्रय कमेटी के लिए अविनाश उपाध्यक्ष, पवन गोस्वामी, आकाश धीमान, नवनीत सूद, राकेश धीमान को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस मौके पर मंदिर न्यास के सुभाष चंद्र, प्रताप रियाद, अविनाश उपाध्याय , नरेश आचार्य, कृष्ण लाल, सुमित जॉकी, पवन गोस्वामी, राजा अवस्थी, प्रेम राणा, मनोज चौधरी , मदन गोस्वामी, हेमंत कुमार और मंदिर सहायक अभियंता शमशेर सिंह आदि उपस्थित रहे।