मत्याल पंचायत में मनाए जाने वाले दो दिवसीय में विजेता उपविजेता को सम्मानित करते हुए।
लंबागांव (कांगड़ा)। बैजनाथ विकास खंड की मत्याल पंचायत में दो दिवसीय मेले का समापन सोमवार को हुआ। समापन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। समापन पर कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कई नामी पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती प्रतियोगिता में माली बिलासपुर के शिवम के नाम रही और उपविजेता जवाली के कृष्ण रहे।
मुख्यातिथि ने विजेता को मेले कमेटी की और से 8100 रुपये और उपविजेता को 7100 रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान डाॅ. अनिल मिन्हास, उप प्रधान राजिंद्र कुमार और अन्य सदस्य मौजूद रहे।