फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीसीटीएनएस रैंकिंग में नूरपुर पुलिस जिला सूबे में रहा प्रथम

Sun, 16 Feb 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। केंद्र सरकार की क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग एंड नेटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) रैंकिंग में इस बार पुलिस जिला नूरपुर ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इससे पहले यह उपलब्धि बिलासपुर जिले के नाम थी, लेकिन चौथी तिमाही रिपोर्ट (1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024) में नूरपुर ने टॉप रैंकिंग प्राप्त की।
विज्ञापन

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने इस उपलब्धि की पुष्टि की। रैंकिंग में बिलासपुर दूसरे, लाहौल तीसरे और किन्नौर चौथे स्थान पर रहा। पुलिस मुख्यालय हर तिमाही में सीसीटीएनएस व आईसीआईएस पोर्टल पर थानों में पुलिस द्वारा किए कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से पुलिस द्वारा थाना स्तर पर दर्ज किए जा रहे अभियोगों व उनसे जुड़े फार्मों और अन्य जानकारी को निश्चित सीमा के अंदर दर्ज करने के आधार पर लगातार मूल्यांकन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से आम जनता द्वारा ऑनलाइन सिटीजन पोर्टल के माध्यम से दर्ज की जा रही शिकायतों, चरित्र सत्यापन पत्रों का सही समय पर निपटारा करना शामिल रहता है।
हिमाचल प्रदेश में 14 पुलिस जिला हैं। इसमें नूरपुर पुलिस जिला ने 33.34 रैंकिंग और बिलासपुर जिला ने 33.17 रैंकिंग, लाहौल पुलिस जिला ने 33.17 रैंकिंग हासिल कर क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा किन्नौर जिला की रैंकिंग 32.53, शिमला जिला की 32.35, बद्दी जिला की 32.25, सिरमौर पुलिस जिला की 31.95, कुल्ल जिला की 31.12, मंडी की 31.04, चंबा की 30.69, सोलन जिला की 30.00, हमीरपुर जिला की 29.51, ऊना जिला की 27.90 और कांगड़ा जिला की सबसे कम 27.81 रैंकिंग रही है। केंद्र सरकार ने सीसीटीएनएस लागू किया है, जिसके तहत थानों में दर्ज आपराधिक मामलों का रिकार्ड ऑनलाइन अपडेट रहेगा।
विज्ञापन



पहले 14वें रैंक पर था नूरपुर पुलिस जिला
नूरपुर पुलिस जिला के एसपी अशोक रतन ने कहा कि यह उपलब्धि पुलिस जिला नूरपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, परिश्रम और तकनीकी कौशल को दर्शाती है। 01 अगस्त 2022 को स्थापित नूरपुर पुलिस जिला सीसीटीएनएस पोर्टल पर पुलिस जिला 14वें स्थान पर था। मगर पुलिस जिला नूरपुर के विभिन्न थानों में तैनात सीसीटीएनएस स्टाफ और नोडल अधिकारियों की कड़ी मेहनत, तकनीकी दक्षता और समर्पण के परिणामस्वरूप अब यह पुलिस जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। सीसीटीएनएस पोर्टल के प्रभावी प्रबंधन के कारण पुलिस जिला नूरपुर की रैंकिंग में सुधार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें