ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पंडित सुशील रत्न राजकीय डिग्री महाविद्यालय ज्वालाजी में सुरसंगम सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके एकल संगीत, हिमाचली नृत्य, पंजाबी नृत्य, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डा. चंदन भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विद्यार्थियों को मेहनत का महत्व समझाया। वहीं एकल गायन प्रतियोगिता में वरुण प्रथम, पल्लवी द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय रही। पंजाबी लोकनृत्य में कला संकाय प्रथम, बीबीए द्वितीय और विज्ञान संकाय तृतीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में रोनिका प्रथम, वरुण द्वितीय और साहिल तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में कला संकाय प्रथम, बीबीए द्वितीय और बीकॉम और बीसीए संयुक्त रूप से तृतीय पर रहे। हिमाचली लोक नृत्य में कला संकाय ने पहला स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में भवानी प्रथम, अतुल द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रही। नाटक में विज्ञान संकाय प्रथम, वाणिज्य संकाय द्वितीय और बीबीए तृतीय स्थान पर रहे।