फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाएगा ‘न्यूंदर-2026’

Sat, 16 May 2026 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। हिमाचली संस्कृति, लोक परंपराओं और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 16 मई को चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज में ‘प्रथम वार्षिक उत्सव न्यूंदर-2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

समारोह में हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशिष्ट अतिथि होंगे। इनके अलावा राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, अनुराग शर्मा और सांसद राजीव भारद्वाज भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
संस्था की चेयरपर्सन आशा जसवाल और अध्यक्ष अमित राणा ने बताया कि कार्यक्रम में हिमाचली लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रसिद्ध लोकगायक करनैल राणा हिमाचली लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। नाटी और झमाकड़ा की भी प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य हिमाचली संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।
संस्था की चेयरपर्सन आशा जसवाल और अध्यक्ष अमित राणा ने बताया कार्यक्रम में करनैल राणा हिमाचली लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे, साथ ही पारंपरिक नाटी और झमाकड़ा भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें