फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नेपाल की पहलवान देवा थापा ने मां ज्वाला के दर पर टेका माथा

Thu, 05 Feb 2026 09:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नेपाल के प्रसिद्ध पहलवान देवा थापा ने बुधवार को शक्तिपीठ मां ज्वाला देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद थापा ने आगामी कुश्ती मुकाबलों में सफलता और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। मां के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि आस्था और कड़ी मेहनत ही जीवन में सफलता की असली कुंजी है।
विज्ञापन

देवा थापा कुश्ती जगत का एक बड़ा नाम हैं, जिन्होंने अपनी अद्भुत फुर्ती और फ्री-स्टाइल दांव-पेचों से हरियाणा, पंजाब और बिहार के अखाड़ों में अपनी धाक जमाई है। उनकी विशेष कुश्ती शैली कुश्ती प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है। ज्वालामुखी में आगामी 14 फरवरी को दंगल का आयोजन होने जा रहा है। देवा थापा के मंदिर पहुंचने के बाद स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह और बढ़ गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि थापा इस दंगल में शिरकत कर अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें