धर्मशाला। जिला कांगड़ा के पांच शहरों में 13 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नीट-2025 की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए 4,176 के करीब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार चार मार्च को नीट-2025 की परीक्षा जिला कांगड़ा के पांच शहरों में 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इन शहरों में धर्मशाला, नगरोटा बगवां, देहरा, शाहपुर और पालमपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय काॅलेज धर्मशाला के आर्ट्स ब्लॉक में 480, धर्मशाला काॅलेज के ओल्ड ब्लॉक में 480, राजकीय काॅलेज नगरोटा बगवां सेंटर-1 432 और सेंटर-2 में 432, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नालटी 288 (देहरा), पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भनाला (शाहपुर) 240, राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज नगरोटा बगवां 288, पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला 288, राजकीय बॉय स्कूल धर्मशाला 240, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर 240, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर 288, हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्याल पालमपुर 288 और राजकीय काॅलेज ऑफ टीचर एजुकेशन धर्मशाला 192 विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।
जिला कांगड़ा हेमराज वैरवा ने बताया कि नीट-2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा कड़े सुरक्षा पहरे में यह परीक्षा होगी।