फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंडित संतराम काॅलेज बैजनाथ में प्रस्तुत किए 170 से अधिक शोध

Mon, 10 Mar 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में ‘लैंगिक समानता : कथनी से करनी तक-उपलब्धियों और अनसुलझे मुद्दों के बीच संतुलन’ विषय पर सम्मेलन हुआ। इसमें ऑनलाइन-ऑफलाइन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने 170 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


आयोजन सचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि कॉन्फ्रेंस की शुरुआत जेएनयू नई दिल्ली के प्रो. डॉ. कृष्ण मोहन पांडेय के व्याख्यान से हुई, जिन्होंने संस्कृत और भारतीय अध्ययन में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के डॉ. विनोद कुमार ने समाजशास्त्र में लैंगिक समानता और पितृसत्ता की अवधारणा पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया।. लीडेन यूनिवर्सिटी, नीदरलैंड के डॉ. विनीत ठाकुर ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में लैंगिक समानता पर अपनी प्रस्तुति दी। समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें