फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कल्याण अधिकारी के कार्यालय से जुड़ी गाड़ी में मिला चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में एक गाड़ी चालक से पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह गाड़ी प्राइवेट नंबर है और जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के साथ जुड़ी है। आरोपी वाहन चालक की पहचान शुभम चौधरी (28) निवासी चरान खड्ड समीप केदारनाथ मंदिर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला पुलिस टीम रविवार को गश्त पर थी। इस दौरान रामनगर स्थित निजी नर्सिंग होम के पास आरोपी वाहन से जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर गाड़ी की तलाशी ली तो मौके पर पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस दौरान जांच में यह भी सामने आया कि गाड़ी जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के साथ अटैच है। वहीं, आरोपी को पूर्व में शाहपुर पुलिस ने भी चिट्टा के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच को आरंभ किया है। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें