फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी की ओर से स्थापित परंपराओं को मोदी बढ़ा रहे आगे : परमार

Fri, 26 Dec 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। गोपालपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में अटल स्मृति समारोह मनाया गया। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर की अध्यक्षता में मनाए गए कार्यक्रम में सुलह के विधायक एवं अटल स्मृति जयंती समिति के प्रदेश संयोजक विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से वट वृक्ष की तर्ज पर स्थापित की गई परंपराओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें विक्रम बतरा, सौरभ कालिया, राकेश कुमार जैसे कई वीर बलिदानी हुए थे। इन बलिदानियों के पार्थिव देह को घर पहुंचा कर उन्हें सम्मान भी वाजपेयी ने दिया था।
वहीं इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि पालमपुर में भाजपा 6 अप्रैल, 2026 तक कांग्रेस उखाड़ फेंको अभियान (कूफा) चलाएगी। उन्हें इस बात की हमेशा खुशी होती है कि पालमपुर आज संगठन के हर कार्य में प्रथम स्थान पर आगे खड़ा रहता है। आज अटल विहारी वाजपेयी की जन्म जयंती समारोह में इतनी भारी संख्या में नगरी जोन के कार्यकर्ताओं ने इस पंडाल को सुशोभित किया है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, विश्व चक्षु, तनु भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें