फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्की खड्ड पर पुल को विधायक प्राथमिकता में डाला : बिक्रम

Sun, 28 Jul 2024 05:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिम केयर योजना पर सुक्खू सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए
विज्ञापन

कहा, नीति आयोग में सीएम सुक्खू ने हिमाचल का पक्ष नहीं रखा, यह दुर्भाग्यपूर्ण
संवाद न्यूज एंजेसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर हलके के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने विधायक प्राथमिकता के तहत परागपुर के निकट नक्की खड्ड पर पुल का निर्माण और जमन घटा से रामभर संपर्क मार्ग पर भी एक पुल और दो कॉज-वे को डाला है। यह बात उन्होंने ढलियारा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि पुलों के अलावा प्लानिंग के तहत करीब 6 किमी लंबा कटोह से सलेटी वाया पुखर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, करीब साढ़े 5 किमी लंबी पीर सलूही से किटपल (हमीरपुर) सड़क निर्माण, सरड मंगली निचली से नई बस्ती वाया सरड़ मंगली उपरली संपर्क मार्ग को भी विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। विधायक बिक्रम ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा अलोह चंबियाला से बरियाल बेहड़ वाया मनियाला मार्ग पर और जंडौल से अमरोह वाया सकूही थोरू सड़क मार्ग पर भी एक-एक पुल के निर्माण को विधायक प्राथमिकता में डाला है। इन सड़कों का विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू ने पत्नी को जिताने के लिए देहरा में झूठी घोषणाएं की हैं। अब सीएम सुक्खू को जनता से किए उन वायदों को धरातल पर उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिम केयर योजना से प्रदेश की जनता को काफी फायदेमंद साबित हो रही थी। सुक्खू सरकार को निजी अस्पतालों से इस योजना को हटाने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। बिक्रम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं लेने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग में हिमाचल का पक्ष रखने से सीएम सुक्खू ने मना कर दिया है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान वे जसवां परागपुर हलके की समस्याओं सहित वनों में लगने वाली आग और अवैध कटान को उठाएंगे। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें