फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नृसिंह मंदिर ठाकरां में 26 अगस्त को मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी

Sun, 28 Jul 2024 05:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
श्री नृसिंह मंदिर ठाकरां फतेहपुर में रविवार को मंदिर कमेटी की बैठक के दौरान सदस्य मंदिर महंत रा
विज्ञापन
महंत रामधन दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार की कार्यक्रम की रूपरेखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर (कांगड़ा)। नृसिंह मंदिर ठाकरां फतेहपुर में रविवार को मंदिर कमेटी की बैठक महंत रामधन दास की अध्यक्षता में हुई । बैठक में सर्वप्रथम मंदिर के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया गया । इसके बाद कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की रूपरेखा तैयार की गई । यह जानकारी मंदिर कमेटी मुख्य सलाहकार जगदेव सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया उक्त मंदिर क्षेत्र का सबसे पुराना और ऐतिहासिक मंदिर है ।
यहां कृष्ण जन्माष्टमी सदियों से मनाई जाती रही है, लेकिन करीब 31 वर्ष पूर्व से इसे नया स्वरूप देते हुए मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में इस बार 26 अगस्त को भव्य शोभायात्रा के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी । इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना करने बाद फतेहपुर से हाड़ा तक शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 अगस्त को भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की है कि फतेहपुर में मनाई जाने वाली कृष्ण जन्माष्टमी को जिला स्तरीय घोषित किया जाए। इस मौके मंदिर कमेटी उपप्रधान निर्मल सिंह, सचिव राज कुमार शर्मा, लॉरेंस शर्मा, मोहिंत अवस्थी, गोपाल, कैप्टन जोगिंदर सिंह, राज कुमार, प्रदीप कुमार, जसविंदर सिंह, सपना वर्मा, राणो देवी उपस्थित रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें