फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। 15 से 19 फरवरी तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। महोत्सव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए विधायक किशोरी लाल ने इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पंडाल व्यवस्था, मंच निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर पूर्ण की जाएं। विधायक ने कहा कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान है, जिसमें प्रदेशभर से श्रद्धालु भाग लेते हैं।
उन्होंने प्रशासन एवं मेला कमेटी से समन्वय के साथ कार्य करते हुए महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने का आह्वान किया। विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों की टीम भावना और बेहतर समन्वय से इस वर्ष का महोत्सव पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक भव्य और यादगार सिद्ध होगा। इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम, नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चमन कपूर, मिलाप राणा, रमेश चड्ढा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मेला कमेटी के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें