फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचरुखी में हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले प्रवासी की हत्या

विज्ञापन
पंचरुखी में हत्या मामले की जांच करते हुए पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत पंचरुखी बाजार में हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले प्रवासी की हत्या का मामला सामने आया है। वीरवार को दुकान के समीप स्थित ही किराये के कमरे में उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

दुकान मालिक जब वीरवार सुबह मजदूरों को नींद से उठाने के लिए कमरे में गया तो वहां उसे प्रवासी के शव को देखा। इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी। प्रवासी व्यक्ति के चेहरे पर गहरे जख्म थे, जिस पर पुलिस ने हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान नंद लाल (50) पुत्र शंकर निवासी बन्गाह, बिहार के रूप में हुई है। वहीं, प्रवासी के साथ रहने वाला साथी मौके से गायब है। नंद लाल पंचरुखी और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

पंचरुखी बाजार स्थित हार्डवेयर दुकान में वह पहले भी काम करता था लेकिन बीच में छोड़ गया था। कुछ दिन पहले ही वह दोबारा इस दुकान के मालिक के पास पहुंचा था और साथ लगते कमरे में रहने की बात कही थी। दुकान मालिक ने भी नंद लाल को कमरे में रहने की अनुमति दी थी, जिसके बाद वह दुकान में ही काम कर रहा था।
इसी दौरान घिरथोली क्षेत्र का शामी भी दुकान में काम करने आया था और नंद लाल के साथ ही कमरे में रह रहा था। बताया जा रहा है कि शामी ने दुकान के मालिक को अपना गलत पता बताते हुए क्षेत्र के धार क्षेत्र का निवासी बताया था। शामी मौके से गायब था।
उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रतन और डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दुकान मालिक की ओर से पुलिस में इन मजदूरों का पंजीकरण नहीं करवाया था। पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया किपुलिस ने जांच करते हुए नंद लाल के साथ रह रहे आरोपी की पहचान की है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें