फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फंदे पर लटका मिला युवक, मां ने कहा- पत्नी करती थी परेशान

Fri, 20 Mar 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के मझैरना के चकोल वेहडु में एक युवक का शव घर में फंदे से पंखे पर लटका मिला। युवक की मां ने उसकी पत्नी पर आरोप लगाया है कि घरेलू विवाद और प्रताड़ना की वजह से उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान था। इस कारण बुधवार रात को उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मृतक की पहचान राम पाल (33) निवासी चकोल वेहडू के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। उधर, रामपाल की पत्नी ने आराेप लगाया कि उसका पति नशे में धुत रहता था और आए दिन उसको प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर पुलिस में भी उन्होंने घरेलू हिंसा की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में रामपाल ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया है। राम पाल अपने पीछे मां, पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। राम पाल वेल्डिंग का काम करता था। पुलिस थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले में तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें