फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्र जोगियां में पेड़ से लटक कर विवाहित ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत पंचायत छत्र जोगियां के एक विवाहित युवक ने अपने घर से थोड़ी दूरी पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहन सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान मंजीत सिंह के अनुसार मोहन के दो बच्चे हैं। लगभग तीन महीने से वह घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी का कार्य करता था। उसकी पत्नी व बच्चे उससे अलग रहते थे। वीरवार दोपहर बाद घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर परिजनों ने उसे गले में रस्सी से लटका पाया। परिजनों ने पेड़ से उतारकर जब उसे देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं।
जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी रैहन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया। इसी बीच शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें