फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लावारिस बैल के हमले में व्यक्ति की बाजू और टांग टूटी, टांडा रेफर

Wed, 24 Jun 2026 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। गगल के भडियाड़ा गांव में एक लावारिस बैल के हमले से नरेश कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार देर शाम नरेश कुमार अपने खेत में चारा लेने गए थे। इसी दौरान एक लावारिस बैल ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में नरेश की बाजू और टांग टूट गई है।
विज्ञापन

उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बैल को वहां से भगाया। गंभीर रूप से घायल नरेश कुमार को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह टांडा अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
स्थानीय निवासी समाजसेवी कमलेश धीमान ने कहा कि गांव में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। लावारिस बैल खेतों और सड़कों पर खुलेआम घूमते रहते हैं, जिससे लोगों में हर समय भय का माहौल रहता है। प्रशासन और पशुपालन विभाग को इन्हें पकड़कर तुरंत गोशालाओं में भेजना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें