फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक आम के पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
राजा का तालाब में बाजार में ज्वाली रोड़ पर सोमवार देर रात जोरदार से टक्कर से उखड़ा आम का पेड़ व शे? - फोटो : Nurpur
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब मेन बाजार में जवाली रोड पर सोमवार देर रात एक ट्रक की जोरदार टक्कर से आम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। गनीमत रही कि भरे बाजार में दुकानों व रिहायशी मकानों के किनारे खड़े पेड़ के गिरने से किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अगर दिन में यह हादसा होता तो जान-माल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

सोमवार देर रात ट्रक नंबर एचपी 73 ए-0416 की जोरदार टक्कर से जड़ सहित उखड़े पेड़ की वजह से एक दुकान के शेड को नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की स्पीड तेज थी। ऐसे में ट्रक के आम के पेड़ के साथ टकराने और पेड़ गिरने से जोर की आवाज हुई।
लोगों के अनुसार अगर दुकानें खुली होतीं और दिन का समय होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। ट्रक की वजह से शेड के हुए नुकसान को देखते हुए दुकान मालिक व ट्रक चालक ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया। इस विषय में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें