फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना बनाएं, घराणा से देवी टिल्ला तक मिले लाभ : संजय

Wed, 02 Apr 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने पंचायत घड़ेला में सरकार आपके घरद्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बिछवाई और आसपास की पंचायतों से लोग समस्याएं लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकतर लोगों की मांग पेयजल को लेकर थी। लोगों की समस्या को देख संजय चौहान ने जल शक्ति विभाग को आदेश दिए वह ऐसी जल परियोजना तैयार करें, जिसका लाभ घराणा से लेकर देवी टिल्ला तक की पंचायतों को हो। इसके अलावा बस की समस्या का भी जल्द निवारण करने की बात चौहान ने कही। इससे पहले संजय चौहान से राणा मान चंद मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह के एसएमसी के प्रधान की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल मिला।
उन्होंने अध्यक्ष से स्टाफ की कमी और भवन की स्थिति सुधारने की गुहार लगाई। इस पर चौहान ने कहा कि यह सारी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। जल्द ही स्कूल में खाली पदों को भर दिया जाएगा, ताकि आने वाले शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें