लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव पुलिस ने चिट्टा सप्लाई करने के मामले जालंधर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान जितेंद्र सिंह निवासी रेड रोज कालोनी जालंधर के रूप में हुई है। लंबागांव पुलिस ने रिट गांव के पास पालमपुर के गुग्गा सलोह के अनिल नाम के एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया था।
उससे पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ था कि उसके पास चिट्टे की सप्लाई जालंधर के एक युवक से आती है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की थी और मंगलवार को उक्त आरोपी को अपनी हिरासत में लिया। आरोपी को बुधवार को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने की है।