फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अनुशासन में रहने और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के सीखे गुर

विज्ञापन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के पांच दिवसीय र
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला में आयोजित पांच दिवसीय एनएसएस राज्य स्तरीय यूथ लीडरशिप कैंप सोमवार को संपन्न हुआ।
विज्ञापन

समापन समारोह में कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में जिले के 193 विद्यालयों के 389 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसमें उन्होंने अनुशासन में रहने और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के गुर सीखे।
कृषि मंत्री ने प्री-रिपब्लिक डे परेड के लिए चयनित 58 एनएसएस स्वयंसेवकों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कृषि मंत्री ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए 2.10 लाख रुपये उपलब्ध करवाने का उल्लेख करते हुए स्कूल प्रबंधन को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं, खेल मैदान के बाहर रास्ते के निर्माण के लिए पहले जारी 15 लाख रुपये का सदुपयोग नहीं होने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नए सिरे से एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिविर संचालन पर्यवेक्षक राजीव धीमान, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रधानाचार्य करतार चंद, उपप्रधानाचार्य वंदना मन्हास, एनएसएस प्रभारी नरेंद्र सिंह और भाली पंचायत प्रधान अमन राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें