फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टैक्सी यूनियन के नाम के दुरुपयोग की जांच मांगी

Tue, 27 Oct 2026 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर 15 दिन में कार्रवाई का अनुरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। न्यू धौलाधार टैक्सी ऑपरेटर यूनियन पालमपुर ने यूनियन के नाम के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यूनियन ने सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक पालमपुर को ऑनलाइन शिकायत भेजकर 15 दिन के भीतर उचित कार्रवाई का अनुरोध किया। शिकायत की प्रतियां मुख्य सचिव, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, उपायुक्त कांगड़ा, पुलिस उपमहानिरीक्षक धर्मशाला और पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश को भी भेजी गई हैं।
यूनियन सदस्य चंद्रकांत धीमान ने बताया कि शिकायत में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच करवाने का अनुरोध किया गया है, ताकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि आरोप प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूनियन ने 15 दिन के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति तय करने की बात कही है। इसके बाद उपलब्ध कानूनी और प्रशासनिक विकल्पों पर विचार किया जाएगा। उधर, पुलिस उपाधीक्षक सुनील राणा ने बताया कि अभी शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें