फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ पंचायत सदस्य का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप....
विज्ञापन

महिला की मौत मामले में अदालत ने आरोपी पति को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
आत्महत्या से पहले महिला ने वीडियो रिकॉर्ड कर भाई को भेजा था मैसेज

संवाद न्यूज एजेंसी

लंबागांव (कांगड़ा)। अपर लंबागांव पंचायत के जगणी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पंचायत सदस्य ज्योति कुमारी (34) का बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। महिला की बहन की ओर से पति पर लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। बुधवार को आरोपी नरेंद्र कुमार को बैजनाथ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए विशेषज्ञों को भेजा है। महिला ज्योति ने अपने पति पर परेशान करने के आरोप लगाते हुए अपने भाई को एक वीडियो भेजा था। वीडियो में लगाए गए आरोपों के संबंध में पुलिस आरोपी पति से भी पूछताछ करेगी। महिला की बहन पूजा ने भी पुलिस को दिए बयान में अपने जीजा नरेंद्र कुमार पर बहन को परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह ज्योति कुमारी घर के बाथरूम में बेसुध अवस्था में मिली थीं। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उन्हें जयसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना के समय उनका पति नरेंद्र कुमार जयसिंहपुर अस्पताल में एंबुलेंस चालक के पद पर कार्यरत होने के चलते ड्यूटी पर था। ज्योति अपने पीछे सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा और पहली कक्षा में पढ़ने वाली बेटी छोड़ गई हैं।
विज्ञापन

डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी पति से मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें