फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला बस अड्डा के निर्माण के लिए दी आखिरी मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला बस अड्डा के निर्माण के लिए दी आखिरी मोहलत
विज्ञापन

निगम की बीओडी की बैठक में एचआरटीसी प्रबंधन ने लिया फैसला
एक माह में शुरू नहीं किया निर्माण तो टेंडर रद्द करेगा परिवहन निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डा धर्मशाला का निर्माण एक माह के भीतर अगर ठेकेदार ने शुरू नहीं किया तो उसका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। इसके लिए एचआरटीसी ने संबंधित ठेकेदार को आखिरी मोहलत दे दी है। इसके बाद दोबारा टेंडर कर कार्य किसी अन्य ठेकेदार को सौंपा जाएगा। यह निर्णय हाल ही में हुई एचआरटीसी की बीओडी में लिया गया है।
सालों से बस अड्डा का निर्माण केवल नेताओं के भाषणों तक ही सिमट कर रहा गया है। निर्माण के नाम पर केवल एक रिटेनिंग वॉल लगाई गई थी, जो बरसात में ढहने की कगार पर पहुंच गई है। आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डा धर्मशाला का एक बार शिलान्यास, दो बार भूमि पूजन और अब पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के नाम पर बस स्टैंड का नामकरण भी हो गया, लेकिन पिछले आठ साल में बस स्टैंड के नाम पर अभी तक महज डंगा ही लग पाया है। 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार में परिवहन मंत्री जीएस बाली और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला बस स्टैंड की आधारशिला रखी थी। इसके बाद 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बस अड्डे का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

वहीं, मई 2023 में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फिर से इस बस अड्डे का भूमि पूजन किया था। इतने साल बीत जाने के बावजूद आज तक निर्माण के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग पाई है। लंबे समय से बस अड्डा धर्मशाला का निर्माण शुरू न होने पर एचआरटीसी ने अड्डे में बसों का प्रवेश शुल्क देना भी बंद कर दिया है। करीब चार माह से एचआरटीसी बस अड्डे में किसी भी बस का प्रवेश शुल्क ठेकेदार को नहीं दिया जा रहा है। अब केवल निजी बस संचालक ही बस अड्डे में प्रवेश शुल्क भर रहे हैं। इससे ठेकेदार को रोजाना नुकसान झेलना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

- एचआरटीसी की बीओडी में ठेकेदार को आखिरी मोहलत दी गई है। अगर ठेकेदार ने एक माह में बस अड्डे का निर्माण शुरू नहीं किया तो उसका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। दोबारा से टेंडर लगाकर किसी अन्य ठेकेदार को कार्य सौंपा जाएगा। अब इस ठेकेदार को दोबारा परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।- अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, एचआरटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें