फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्लेसमेंट ड्राइव में 38 को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के ऑफ कैंपस बिजनेस स्कूल की ओर से प्रतिष्ठित रिटेल कंपनी डी मार्ट के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। विभाग के समन्वयक सुनीत कुमार ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एमबीए विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया के लिए कुल 74 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 54 विद्यार्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 38 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों में से 34 को टीडीएम (ट्रेनी डिपार्टमेंट मैनेजर), तीन को मानव संसाधन विभाग और एक अभ्यर्थी को वित्त विभाग के लिए चयनित किया गया। कॉलेज निदेशक प्रो. दीपक बंसल चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें