फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंडी-पठानकोट एनएच पर भूस्खलन, कांगड़ा एयरपोर्ट को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट एनएच पर भूस्खलन, कांगड़ा एयरपोर्ट को खतरा
विज्ञापन

विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण
एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त हुए कई पिलर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कांगड़ा एयरपोर्ट पर भी खतरा मंडराने लगा है। मंडी–पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित गगल एयरपोर्ट के पास हुए भूस्खलन से सुरक्षा दीवार के कई पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खतरे काे भांपते हुए शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी को तुरंत ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर पठानिया ने कहा कि यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो एयरपोर्ट को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले माह एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि लगातार भूस्खलन से अन्य पिलरों को भी खतरा पैदा हो गया है। वहीं, यात्रियों को मंडी–पठानकोट हाइवे पर भूस्खलन के कारण घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है। विधायक ने स्पष्ट किया कि पहाड़ी से हो रहे पानी के रिसाव को नियंत्रित किए बिना इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि यह मुद्दा विधानसभा सत्र में भी उठाया जा चुका है और सरकार से स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें