फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाल निर्माण के दौरान गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरूखी (कांगड़ा) पंचरूखी पुलिस थाना के तहत ग्राम पंचायत कस्बा जुगेहड़ के गांव अपर मनियाड़ा के निवासी की गोशाला का निर्माण कार्य करते समय गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर मनियाड़ा का निवासी सुरेंद्र उर्फ काका रोज की तरह दिहाड़ी लगाने निकला था। बोधल गांव में गोशाला के निर्माण का काम करते हुए अचानक सुरेंद्र दीवार से गिर गया। नीचे पशुओं को बांधने की खुरली पर जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पालमपुर अस्पताल ले पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कस्बा जुगेहड़ के प्रधान पवन सूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरेंद्र अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें