फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भूस्खलन और पेड़ गिरने से तीन घंटे बंद रहा खड़ा डंडा मार्ग

Mon, 11 Aug 2025 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज को धर्मशाला से जोड़ने वाला वैकल्पिक खड़ा डंडा मार्ग बारिश के चलते पेड़ गिरने और भूस्खलन के कारण करीब तीन घंटे बंद रहा। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक मार्ग प्रभावित होने से वाहन चालकों को धर्मशाला आने और मैक्लोडगंज जाने के लिए वाया कैंट मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रशासन ने श्रमिकों को भेजकर शाम को मार्ग बहाल करवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा मैक्लोडगंज और भागसूनाग सड़क पर अब कई पेड़ गिरने की कगार पर हैं। कुछ पेड़ों की तो जड़ें मिट्टी से बाहर निकल गई हैं। उधर, एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने कहा कि धर्मशाला-खड़ा डंडा मार्ग पर पेड़ गिरने और भूस्खलन की सूचना मिली है, इसके बाद टीम को मौके पर भेज दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विकास सूद ने बताया कि भारी बारिश के चलते धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने वाले वैकल्पिक खड़ा डंडा मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। बारिश कम होने पर धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जाने वाले खड़ा डंडा मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें