फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: क्षय रोग की जांच के लिए कांगड़ा में 1.20 लाख लोगों के किए एक्सरे

Mon, 11 Aug 2025 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कांगड़ा में अब तक 1.20 लाख लोगों के छाती के एक्स-रे किए जा चुके हैं। जिले में 25 अत्याधुनिक नॉट मशीनें उपलब्ध हैं, जिनसे संभावित रोगियों की मुफ्त जांच की जा रही है। अब तक 27,123 लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

उच्च जोखिम वाले समूहों में सक्रिय टीबी मरीज खोजने के लिए 7 दिसंबर 2024 से अभियान चल रहा है, जिसमें 3,42,000 लोगों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 1,20,000 की जांच पूरी हो चुकी है। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपचार अवधि में 1,000 रुपये प्रतिमाह पोषण सहायता दी जाती है।
1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच 2,845 मरीजों को 94,45,000 रुपये वितरित किए गए। वहीं, सहमति प्राप्त 850 मरीजों को निक्षय मित्रों से मदद मिली और 2025 में 4,300 पोषण किट वितरित की गईं। मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के अंतर्गत बिगड़ी हुई टीबी के मरीजों को 1,500 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जाती है। 2025 में इन मरीजों को कुल 2,50,500 रुपये वितरित किए गए हैं। वर्तमान में जिले में 61 बिगड़ी हुई टीबी मरीजों का इलाज जारी है।
विज्ञापन


टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत 2025 में जिले की 237 पंचायतें टीबी फ्री घोषित की जा चुकी हैं। अभियान के तहत जिले में टीबी जांच शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। -डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें