फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खबल-हार पेयजल योजना ठप, तालाबंदी की चेतावनी

Wed, 19 Aug 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के तहत खबल-हार पेयजल योजना के बार-बार खराब होने से हार और नाणा पंचायत के ग्रामीणों को करीब एक माह से गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हफ्ते-दो हफ्ते में एक बार पानी मिलने के कारण लोग महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को हार पंचायत प्रधान सतविंद्र सिंह, कमल सिंह, राज कुमार, चैन सिंह, केवल सिंह, पवन कुमार और अजय कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने योजना स्थल पर एकत्र होकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वे योजना में तालाबंदी कर विभागीय कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
उधर, जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशासी अभियंता लवकेश कुमार ने कहा कि समस्या उनके संज्ञान में है। जल्द ही तकनीकी खामी दूर कर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें