फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बड़ोह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली बंद रहेगी

Wed, 19 Aug 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल बड़ोह के अंतर्गत उपकेंद्र बड़ोह की मरम्मत और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 20 अगस्त को सुबह नौ बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि इस दौरान कंडी, बुसल, सद्दूं, कोठियां और सुन्नी फीडरों के तहत आने वाले सुन्नी, चंदरोट, वलोल, सननी, बुसल, रजियाणा, जंदराह, दुडु, कलर, रतियाड़, कंडी, दनोआ, गडराना, सरुट, टोरु, खोआ, सरोत्री, मंगरेला और मतियाल सहित आसपास के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें