फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 16 फरवरी को बैजनाथ में कंवर ग्रेवाल होंगे मुख्य गायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में नामी कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि 15 फरवरी को शोभा यात्रा में नगर नियोजन एवं तकनीकी मंत्री राजेश धर्माणी मुख्यातिथि होंगे। अमर उजाला महोत्सव का मीडिया पार्टनर होगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान सिख समुदाय, तिब्बती, बड़ा भंगाल और गद्दी समुदाय के लोग अपनी संस्कृति से रूबरू करवाएंगे। 15 को शिव मंदिर के प्रांगण में जागरण में अभिषेक सोनी भजन करेंगे। इंदिरा गांधी स्टेडियम में 16 को ओढ़ली संध्या में कंवर ग्रेवाल मुख्य कलाकार होंगे, 17 को इंडियन आइडल कुमार साहिल और 18 को पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर और एसी भारद्वाज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस बार खेलों को विशेष महत्व दिया गया है। बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी, क्रिकेट, शतरंज, पुरुष और महिला पहलवान का महा दंगल, बेबी शो, डॉग शो आदि आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें