फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अभिनेश बने माता कुनाल पत्थरी मंदिर कमेटी के महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते माता कुनाल पत्थरी मंदिर में वीरवार को कमेटी के महासचिव पद के चुनाव में डिपो बाजार के अभिनेश धीमान विजेता रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 239 वोटों से हराया। मतदान में 308 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें अभिनेश धीमान को 269 मत पड़े जबकि मृदुल ठाकुर को 30 मत ही मिले। इसके अलावा नौ मत रिजेक्ट हुए। माता कुनाल पत्थरी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। इसमें सकोह निवासी चौधरी नरेश कुमार अध्यक्ष चुने गए थे। जबकि सराह के दविंद्र कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन

वीरवार को केवल महासचिव पद के लिए ही मतदान हुआ। अब नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों की ओर से कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी नरेश कुमार ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से उन्हें पहले ही सदस्यों ने निर्विरोध चुन लिया था। वीरवार को महासचिव पर पर अभिनेश धीमान विजय हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से मंदिर के विकास के लिए काम किया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें