फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छात्रा वर्ग में कंडबाड़ी स्कूल को मिला ओवरआल विजेता का खिताब

विज्ञापन
धर्मशाला के बॉय स्कूल में चल रही जिला स्तरीय स्कूली अंडर-19 खेलों के समापन पर कोटला स्कूल की टी
विज्ञापन
छात्रा वर्ग में कंडबाड़ी स्कूल को मिला ओवरआल विजेता का खिताब
विज्ञापन

बॉय स्कूल धर्मशाला में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक बाॅय स्कूल धर्मशाला में तीन दिवसीय अंडर-19 एथलीट खेलों का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान छात्र वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला, जबकि छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडबाड़ी ने ओवरआल विजेता का खिताब हासिल किया।
इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला का साहिल छात्र वर्ग में, जबकि छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडबाड़ी की आरुषि को बेस्ट एथलीट चुना गया। समापन समारोह में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला के प्रिंसिपल यशपाल मनकोटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


छात्रा वर्ग के टेबल टेनिस मुकाबले में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां विजेता रहा जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग की चेस प्रतियोगिता में सिहोरपाईं स्कूल विजेता बना। बैडमिंटन में नूरपुर जोन विजेता जबकि देहरा जोन उपविजेता बना। योग में पालमपुर स्कूल विजेता, जबकि राजपुर स्कूल उपविजेता रहा। छात्र वर्ग के बैडमिंटन में देहरा जोन विजेता जबकि जवाली जोन उपविजेता रहा।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की योग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली विजेता, जबकि पीएमश्री राजपुर स्कूल उपविजेता घोषित किया गया। छात्र वर्ग की चेस प्रतियोगिता में एपीएस सिद्धबाड़ी विजेता, जबकि कैंब्रिज स्कूल पालमपुर उपविजेता बना। छात्र वर्ग की टेबल टेनिस में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा। कैंब्रिज स्कूल पालमपुर को उपविजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें